Home Punjab>Amritsar जालंधरः भल्ला गत्ते वाला के घर शोक की लहर, युवक ने किया सुसाइड 

जालंधरः भल्ला गत्ते वाला के घर शोक की लहर, युवक ने किया सुसाइड 

0

जालंधर, ENS: भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में बने अनपूर्णा हाल के ठेकेदार रोहन भल्ला के भतीजे ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी रोहन भल्ला के भतीजे ने पैसों के लेन-देन को लेकर यह कदम उठाया है।

सोढल मंदिर के नजदीक शिव मंदिर के पास युवक रहने वाला है और वह निजी बैंक में काम करता है।  मृतक की पहचान हेंमत भल्ला के रूप में हुई है। थाना 8 के प्रभारी ने बताया कि मृतक के देर रात पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी।

परिवार वालों को घटना का सुबह पता चला, जब वह उसके कमरे में गए थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की माता चंडीगढ़ गई हुई थी, घर में पिता-पुत्र अकेले थे। पुलिस ने 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here