Home Punjab>Ludhiana पंजाब : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

14 लाख की नगदी और 10 तोले सोना बरामद

लुधियाना : पुलिस ने चोरी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हठूर पुलिस ने गांव चकर के निजी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जीवन सिंह और इंद्रजीत सिंह दोनों निवासी चकर के तौर पर हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जिला लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पिछले मार्च महीने में गांव चकर के निजी स्कूल में चोरी का मामला पुलिस स्टेशन हठूर में दर्ज हुआ था।

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों चोरों को काबू करने के लिए लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों से करीब साढ़े 14 लाख रुपये की नकदी और करीब 10 तोले सोना बरामद किया है।अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीवन सिंह पर पहले भी 4 मुकद्दमें दर्ज है और इंद्रजीत सिंह पर पहले 2 मुकद्दमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here