Home Entertainment नाचते नाचते हुई व्यक्ति की मौत

नाचते नाचते हुई व्यक्ति की मौत

0
पंजाब से कीर्तन मण्डली के साथ आया था कौंड़ी गांव

बद्दी/ सचिन बैंसल: ढेला पंचायत के कोंडी गांव में कीर्तन मंडल के एक सदस्य डीजे पर नाचते नाचते हुए बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में साथ लगते निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति कृष्ण (41) पुत्र गफूर खान पंजाब राज्य के जिला मोहाली के तहसील खरड़ के मछली कलां गांव का रहने वाला था। कोडी गांव में मेहर ने अपने घर पर कीर्तन रखा हुआ था जिसमें पंजाब की कीर्तन मंडली को बुलाया गया। कीर्तन मंडली में कृष्ण भी शामिल था। सोमवार तड़के 3 बजे जब डीजे पर भजन चल रहे थे तो कृष्ण अपने साथी के साथ नाच रहा था।

अचानक नाचते हुए वह चक्कर खा कर गिर गया और वह अपने सिर पकड़ने लगा। जब तक लोगों ने उसे उठाया तब तक वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे किशनपुरा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके भाई व पत्नी को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here