Home Himachal भूकंप के तेज झटकों से दहली धरती

भूकंप के तेज झटकों से दहली धरती

0

नई दिल्ली :  उत्तरी जापान इवाते और आओमोरी प्रांत में मंगलवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक इस भूकंप का एपिसेंटर इवाते प्रांत का उत्तरी तटीय हिस्सा था।  फिलहाल इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

सुनामी की वॉर्निंग भी अभी जारी नहीं हुई है। इससे पहले जनवरी में जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here