Home Punjab>Raikot पंजाब : आप पार्टी के विधायकों को किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

पंजाब : आप पार्टी के विधायकों को किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

0

बठिंडा : भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर से पंजाब भर में आम आदमी पार्टी के विधायकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया। जिसके चलते आज किसानों ने पहले बठिंडा के शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल के आवास के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की और फिर चेतावनी पत्र दिया।

कॉर्पोरेट किराना विक्रेताओं का 9 साइलो मंडियों को गेहूं खरीद कर स्टौर और प्रोसेसिंग करने की अनुमति देने का निर्णय पूरी तरह से किसान विरोधी निर्णय है। जिसके खिलाफ हमने पंजाब सरकार तक अपनी आवाज उठाने के लिए विधायक को चेतावनी पत्र दिया है। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगामी आठ अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें मजदूर भी भाग लेंगे।

वहीं बठिंडा शहरी से आम आदमी पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल किसानों से चेतावनी पत्र लेने पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनका पत्र पंजाब सरकार को भेज दिया जाएगा। पंजाब सरकार हमेशा किसानों के पक्ष में खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here