Home Punjab>Rupnagar पंजाब : कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस हुई लीक, देखें वीडियो

पंजाब : कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस हुई लीक, देखें वीडियो

0

बटाला : जहरीली गैस का रिसाव होने का मामला सामने आया है। काहनूवान रोड पर बने एक कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से एक बड़ा हादसा टल गया। कोल्ड स्टोर के मैकेनिकों ने तुरंत लीक हो रही गैस को बंद कर दिया।

गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ।घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारी और पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस लीक हो गई है।

हमने मौके पर आकर देखा कि कोल्ड स्टोर के मैकेनिक ने इसे समय रहते ठीक कर दिया था। अगर गैस रिसाव बंद नहीं होता तो, बड़ा हादसा हो सकता था। यह गैस मानव शरीर के लिए हानिकारक है।  जांच करेंगे कि गैस लीकेज होने के क्या कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here