Home Mohali पंजाब : अवैध शराब और बीयर सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : अवैध शराब और बीयर सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

ट्रक और कैंटर बरामद

फिरोजपुर : संसदीय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के बाद गुरु हरसहाय पुलिस ने 1500 पेटी बियर व शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक और कैंटर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर उपकार सिंह ने बताया कि एक ट्रक और कैंटर शराब लादकर गोलू का मोड़ से मुक्तसर जा रहे थे।

तो सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त ट्रक और कैंटर जिसमें शराब व बीयर भरी हुई थी, को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालकों को गिरफ्तार कर कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here