ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, डीसी-एसपी ने की छापेमारी

ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शनिवार सायं विभिन्न खनन स्थलों पर औचक छापेमारी की।

इस दौरान रूद्रा स्टोन क्रेशर व रुद्रा स्टोन क्रेशर में अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते संबंधित इकाइयों की बिजली आपूर्ति तुरंत प्रभाव से काटने और लीज़ कैंसिल करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन  ऊना को पूर्णतः अवैध खनन  मुक्त जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसके लिए लगातार निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img