Home Himachal>Una बेखौफ चोरः बस स्टैंड से बाइक चोरी

बेखौफ चोरः बस स्टैंड से बाइक चोरी

0
ऊना-सुशील पंडित: ऊना में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से अनगिनत चोरियां हो चुकी हैं। चोरों के निशाने पर ऊना वालों के मोटरसाइकिल भी हैं। कभी किसी घर से तो कभी अदालत परिसर में चोर कर्मचारियों के बाइक चुरा ले जा रहे हैं। पिछले हफ्ते पीरनिगाह से भी एक दुकानदार की बाइक चोरी हो गई थी। और अब मंगलवार को बस स्टैंड से पल्लियां गांव के मुकेश कुमार पुत्र सुभाष चंद की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सदर पुलिस ने अनजान चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here