Home Himachal>Baddi पंजाब : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, कार सवार की कटी गर्दन, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, कार सवार की कटी गर्दन, देखें वीडियो

0

अमृतसर : तेज रफ्तार के कारण कई सड़क हादसे देखने को मिलते है। जिसके चलते कई कीमती जानें चली जाती हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के तरनतारन रोड से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार के सामने से आ रहे ट्रक से टकराने से भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में कार के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा  तेज रफ्तार कार और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर के कारण हुआ है।

जिससे कार सवार की मौत हो गई है और यह हादसा इतना भयानक था कि कार चालक की गर्दन कट गई। यह तरनतारन रोड जो सिंगल रोड है जिस पर भारी वाहनों का आना-जाना आम बात है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोग जल्दबाजी में वाहन चलाने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं और सरकार व प्रशासन की लापरवाही का शिकार हो जाते है।

भारी वाहनों को जाने से रोकने की जरूरत है ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हम मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा बहुत भयानक है और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है और कार ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here