Hospital में AC ब्लास्ट से लगी आग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कमला राजा अस्पताल में देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद प्रसूति वार्ड समेत पूरे अस्पताल से करीब 150 मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट विनोद सिंह ने कहा कि आग लगते ही मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भेज दिया गया है। मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है और मरीजों की जांच की जा रही है, जो धुएं की वजह से सांस लेने से प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बुलाई गईं और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अस्पताल के प्रसूति वार्ड में आग लगने की सूचना मिली थी और हमने तुरंत छह स्टेशनों को सूचित किया।

जिसके बाद दो गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं शहडोल खैरहा पुलिस की सतर्कता से घरों में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल वाहन को बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। झाड़ियों में लगी आग बस्ती तक पहुंचने वाली थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img