Home Punjab>Phagwara कपूरथलाः सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की हुई मौ+त

कपूरथलाः सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की हुई मौ+त

0

कपूरथलाः मार्कफेड-मेहताबगढ़ रोड पर स्थित धार्मिक स्थल के पास बकराखाना चौक नजदीक सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। थाना सिटी के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम मार्कफेड-मेहताबगढ़ रोड पर सड़क किनारे पड़े एक युवक को मोहल्लावासियों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया था। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

उक्त व्यक्ति का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था और आज सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक के दाहिने हाथ पर लोहे का कड़ा और काला टैटू बना हुआ है। थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है और उसकी पहचान के लिए क्षेत्रवासियों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here