Home Punjab>Fazilka पंजाबः दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चलाई गोलियां

पंजाबः दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चलाई गोलियां

0

मानसाः लोकसभा चुनावों को लेकर जहां पुलिस द्वारा जगह- जगह नाकेबंदी की जा रही है। वहीं हमलावारों द्वारा दिन दहाड़े गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं शहर में एक मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग किये जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गोलीबारी में दुकान के शीशे टूट गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं। अभी तक गोली चलने के मामला का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रहे है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here