Home Punjab>Moga पंजाबः गोपी लाहौरिया और बंबीहा ग्रुप के 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः गोपी लाहौरिया और बंबीहा ग्रुप के 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

मोगा: पुलिस ने गोपी लाहौरिया गैंग और बंबीहा ग्रुप के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया। इस ग्रुप के 2 शूटरों द्वारा दो दिन पहले मोगा के अमृतसर रोड स्थित गली नंबर दस में बने एक इमिग्रेशन सेंटर से फिरौती मांगी थी और इमिग्रेशन सेंटर पर गोली भी चलाई थी। शूटरों ने पांच लाख की फिरौती की मांग की थी। पुलिस उसी दिन से इनकी तलाश कर रही थी।

यह दोनों आरोपी मोगा के ही रहने वाले है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इनको गिरफ्तार किया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी विवेक शील ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की यह दोनों शूटर गोपी लाहोरिया गैंग से संबंधित है और इनके कब्जे से 1 मोटर साइकल, एक रिवॉल्वर 3 मोबाइल फोन, 1 स्कार्पियो गाड़ी और फिरौती के 3 लाख बीस हजार रुपए भी बरामद किए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here