Home Mohali पंजाब : प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

पंजाब : प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : जीरा के गांव मुंडी छुरी में प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक पिता के घर पर रह रही बेटी दामाद और उसके परिवार पर उसके ही भाइयों भतीजों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। ये सारा विवाद पिता के मकान को लेकर हुआ है। जिस पर मृतक पिता की बेटी और दामाद अपना हक़ बता रहे है। मगर दूसरी तरह भाई और भतीजे इस मकान को अपना हक बता रहे है।

जिसको लेकर भाई और भतिजो ने अपनी बुआ और फूफड़ और उसके बेटे पर हमला कर तीनों को घायल कर दिया। जिनको इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बहन और उसके पति ने सारी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता ने उनको यह मकान दिया था। जिसको मेरे भाई और भतीजे उस पर अपना कब्जा करना चाहते है और उसी को लेकर उन्होंने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया।

वही इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार है और एक मकान के विवाद को लेकर इन दोनों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला किया है। जिसमें दोनों परिवारों के 3 लोग घायल हुए है। एक पक्ष के बयानों पर मामला दर्ज लिया गया है। पुलिस दूसरी पार्टी के घायलों का बयान दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here