Home Punjab>Amritsar पंजाबः भाजपा ने 13 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

पंजाबः भाजपा ने 13 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

0

जालंधर से जानें किसे मिली जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा (BJP) पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में अब भाजपा के एससी प्रकोष्ठ ने प्रदेश में 13 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें BJP के बड़े नेता विजय सांपला के करीबी व भतीजे रोबिन सांपला का नाम भी शामिल है।

रोबिन को उन्हें होशियारपुर लोकसभा हलके का प्रभारी लगाया गया है। इसी तरह मोहिंदर भगत को जालंधर का प्रभारी लगाया गया है। भाजपा के एससी मोर्चा के प्रेसिडेंट एसआर लधड़ की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी किए हैं। पंजाब में दलित आबादी करीब 33 फीसदी है। जो कि अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्र में यह आबादी 37 फीसदी तक हो जाती है। दोआबा क्षेत्र में यह अनुपात 40 से 50 फीसदी तक पहुंच जाता है। इसी वोट बैंक पर सभी दलों की निगाह है। इसी को लेकर सारी पार्टियां कोशिश में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here