Home Mohali पंजाबः बीड़ी की चिंगारी से लगी आग, बुरी तरह से झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

पंजाबः बीड़ी की चिंगारी से लगी आग, बुरी तरह से झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

0

अबोहरः गांव कंधवाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां देर रात बीड़ी की चिंगारी से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति द्वारा बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग लगी। देखते ही देखते उसी आग में व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय नथूराम के रूप में हुई है। जिसके बाद घायल व्यक्ति की पत्नी ने परिजनों की मदद से मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई और तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जानकारी के मुताबिक नाथूराम की पत्नी ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है और उसकी दवा भी चल रही है।

कल वह काम पर गई थी और शाम को लौटने के बाद थकान के कारण सो गई। देर रात उसने अपने पति के चिल्लाने की आवाज सुनी तो देखा कि वह आग में जल रहा है। अस्तपाल में उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पत्नी द्वारा पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि उसने बीड़ी पी थी, शायद बीड़ी की चिंगारी से उसके बिस्तर में आग लग गयी और वह बुरी तरह झुलस गया। दूसरी ओर डॉ. डीवी अरोड़ा ने बताया कि नाथूराम की हालत बेहद गंभीर है क्योंकि वह 70 फीसदी तक जल चुका है और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट रेफर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here