Home Punjab>Ludhiana पंजाबः डांसर सिमरन का आरोपियों को लेकर आया बड़ा बयान, समर्थन में उतरा DJ संचालक, देखें वीडियो

पंजाबः डांसर सिमरन का आरोपियों को लेकर आया बड़ा बयान, समर्थन में उतरा DJ संचालक, देखें वीडियो

0

लुधियानाः समराला समराला के ग्रिल रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर डांसर सिमर संधू से बारातियों के विवाद मामले में मुख्य आरोपी जगरूप सिंह को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सूत्रों मुताबिक 2 अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है लेकिन अभी पुष्टि नहीं की। केस जमानती धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से डांसर सिमरन संधू द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जहां सिमरन के समर्थन में कई लोग इकट्ठे हुए है। वहीं इस इकट्ठ को लेकर सिमरन ने कहाकि यह उन लोगों को जवाब है कि जो लोग कहते है कि उसे काम नहीं मिलना।

सिमरन ने कहा कि यह पर्चा दर्ज करने के मामले में नहीं बल्कि यह उन लोगों के लिए इकट्ठ है, जो कह रहे थे कि मुझे काम नहीं मिलना। वहीं सिमरन ने कहा कि उसकी महिला कमिश्नर के साथ गिरफ्तारी को लेकर बात हुई है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ उनके द्वारा सख्ती के नकेल कसी गई है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिमरन ने कहा कि इस मामले में जिसने उस पर गिलास फेंका था, वह सबसे सामने उससे माफी मांग ले वह उसे माफ कर देगी। सिमरन ने कहा कि अगर वह आकड़ दिखाता है तो वह उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। 

डांसर सिमरन के समर्थन में आज मलेर कोटला रोड पर भंगड़ा संस्कृति ग्रुप बठिंडा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। ग्रुप के प्रधान गुरविंदर सिंह बंटी ने कहा कि सिमरन के साथ समूह डी.जे एसोसिएशन पंजाब और भंगड़ा संस्कृति एसोसिएशन है। डांसर लड़कियों को जो इशारेबाजी की जाती है, वह गलत है। बंटी ने कहा कुछ डीजे कारोबार से संबंधी लोगों ने कहा है कि सिमरन के शराब पी रखी थी। उन लोगों को ये बात समझनी चाहिए कि जब वह लोग मौके पर मौजूद नहीं थे तो किस तरह वह सिमरन पर आरोप लगा रहे है। बंटी ने कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है। इस केस में सिमरन का पूरा साथ दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here