Home Punjab>Firozpur पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौ’त, देखें वीडियो

0

कोटकपूरा- गांव पंजगराई खुर्द के पास शुक्रवार सुबह टाटा एस और ट्राले के बीच हुई भयानक टक्कर में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कोटकपूरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। ये सभी मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले हैं, जो बाघा पुराना के निगाहा गांव में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद टाटा ऐस गाड़ी से लौट रहे थे, तभी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38), लवप्रीत (22), करमजीत कौर पत्नी सुरेश कुमार (36), करमजीत कौर पत्नी सुखचैन सिंह (35), दीपक कुमार (27) के रूप में हुई है। सभी मृतक मुक्तसर के गांव मरड़ कलां के रहने वाले थे। गांव के पांच परिवारों में हुई मौत के कारण कल गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। ये सभी मृतक आम घरों के थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here