Home Breaking News छत गिरने से हुआ हादसा, एक की मौ’त, 2 गंभीर रूप से घायल

छत गिरने से हुआ हादसा, एक की मौ’त, 2 गंभीर रूप से घायल

0

कुशीनगर :  रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जर्जर भवन के दीवार को तोड़ते समय अचानक छत गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 3 लोग दब गए। छत में दबने के कारण एक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में अपने घर का जर्जर छत तोड़ते समय अचानक छत गिर गया। घर में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here