Home Punjab>Faridkot पंजाबः CM के हलके को लेकर पूर्व वित्त मंत्री का आया बयान

पंजाबः CM के हलके को लेकर पूर्व वित्त मंत्री का आया बयान

0

संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने आप पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सरकार, जनहित समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का ज़िला संगरूर नाज़ुक हालत में है और आप के नेता संगरूर को अपनी राजधानी बताते हैं। लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

सरहंद चौ पर खस्ताहाल पुल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस पुल के हालात नाज़ुक बने हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी जिले और इसी इलाके के हैं। इतना ही नहीं पंजाब कैबिनेट में दो मंत्री भी इसी क्षेत्र के हैं। लेकिन इस पुल का निर्माण करवाने में सरकार नाकाम है और यहां लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। ढींडसा ने कहा कि इस सरकार के पास झूठे दावे करने और ड्रामे करने के अलावा कुछ नहीं है। लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। लेकिन जनता इस सरकार को आने वाले समय में जवाब देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुल के हालात दुरुस्त नहीं किए गए तो अकाली दल की स्थानीय टीम अपनी आवाज बुलंद करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here