Home Punjab>Ludhiana पंजाब : बंद कमरे में हुई कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग

पंजाब : बंद कमरे में हुई कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग

0

लुधियाना : भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी उतारने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। भाजपा के पास सिख चेहरा होने के कारण अब भी जिला स्तर की लीडरशिप से लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने पर लगातार चर्चा चल रही है। बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, जिला कांग्रेस प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवाड़, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद और इश्वरजोत सिंह चीमा ने वैद के घर बंद कमरे में करीब 2 घंटे बैठक की।

इस बैठक के बाद कुलदीप सिंह वैद ने फेसबुक पर भी लिखा है कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उनके निवास स्थान पर भारत भूषण आशू व अन्य नेताओं के साथ खास बैठक की गई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिमरजीत सिंह बैंस पर सभी कांग्रेसी नेता भरोसा जता रहे है। लेकिन जिला कांग्रेस प्रधान तलवाड़ का अभी पेंच फंसा हुआ है। मीडिया ने बातचीत दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या सभी नेता बैंस के पक्ष में है, अकेले वही बैंस से नाराज है। सवाल का जवाब देते हुए तलवाड़ ने कहा कि आज जो बैठक हुई है, वह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी। वह आज सिर्फ नाश्ता करने के लिए इक्ट्ठे हुए थे।

बताते चले कि संजय तलवाड़ भी कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार है। वहीं कुछ समय पहले उनके आम आदमी पार्टी में जाने भी खूब चर्चाए चल रही थी। लेकिन उन्होंने उन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा था कि मरते दम तक कांग्रेस में रहेंगे। शहर में चर्चा यह भी है कि बैंस को टिकट मिलने से इस कारण भी देर लग रही है कि वह चुनाव चिन्ह लेटर बाक्स पर चुनाव लड़ना चाहते है लेकिन कांग्रेस हाईकमान पंजा पर चुनाव लड़वाने का इच्छुक है। बता दें 2 दिन पहले फिरोजपुर से सीनियर कांग्रेसी नेता पिंकी व अन्य कई कांग्रेसी नेता लुधियाना पहुंचे थे। जिसके बाद वह भारत भूषण आशू को साथ लेकर चंडीगढ़ बैठक करने भी गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here