Home Breaking News अब AAP विधायक को ED ने जारी किया समन

अब AAP विधायक को ED ने जारी किया समन

0

नई दिल्लीः दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में अब प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को तलब किया है। गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी के इंचार्ज थे। उन्हें आज ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वह राजिंदर नगर से विधायक हैं और 2012 में दिल्ली के रामलीला मैदान में आप के गठन के बाद से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस केस में एजेंसी ने आप विधायक से पहले भी पूछताछ की है। दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वर्तमान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार से पूछताछ कर रही है।

इसके बाद दुर्गेश पाठक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसी शराब नीति से संबंधित केस में 21 मार्च को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें एजेंसी कथित घोटाला केस में ‘किंगपिन’ मान रही है। आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईडी दुर्गेश पाठक को भी गिरफ्तार कर सकती है।

दरअसल, उन्होंने पार्टी के चार नेताओं के साथ अपनी गिरफ्तारी की भी आशंका जाहिर की थी, जिसमें दुर्गेश पाठक के अलावा सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में ना सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि आम आमदी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं। इसी केस में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर 6 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। आम आदमी पार्टी के और भी नेता इस शराब नीति से संबंधित केस में ईडी की रडार पर हैं, जिसमें कई के स्थानों पर बीते दिनों छापेमारी भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here