Home Punjab>Ludhiana पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा

पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा

0

लुधियानाः  पंजाब के लुधियाना शहर से एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक का नाम दीपक ओर आयु 20 साल बताई जा रही है। वह इलाके में सब्जी बेचने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में ही एक युवती के परिजनों को उस पर शक था कि वह उनकी बेटी को तंग परेशान करता है जिसके कारण उस युवती के परिजनों ने दीपक के परिवार के सामने उसे धमकाया। उनके जाने के करीब 15 मिनट बाद ही दीपक ने मफलर के सहारे फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली।  परिजनों ने जब दीपक की हालत बिगड़ी देखी तो तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन वह बच नहीं पाया। 

युवक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दीपक गुरु देव अर्जन गली नंबर 3 में रहता था। परिजनों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सूचित किया। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने युवक को घर जाकर धमकाया है उनके खिलाफ परिवार के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here