Home Punjab>Raikot पंजाब : पुलिस ने फर्जी वन विभाग के अधिकारियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने फर्जी वन विभाग के अधिकारियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

बठिंडा : पुलिस ने फर्जी वन विभाग के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खुद को राजस्थान के दो फर्जी वन विभाग का अधिकारी बताने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने वन विभाग की नकली वर्दी पहन रखी थी और बठिंडा की खेता सिंह बस्ती में लोगों से राजस्थान वन विभाग में भर्ती कराने के बदले में 400 से 500 रुपये ले रहे थे।

थर्मल पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बठिंडा में राजस्थान के फर्जी वन विभाग अधिकारी लोगों को विभाग में भर्ती कराने का झांसा दे रहे है। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी कि इनके पीछे ओर कौन मास्टरमाइंड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here