Home Punjab>Amritsar जालंधरः भांजे ने मामा से की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

जालंधरः भांजे ने मामा से की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

0

जालंधर, ENS:  थाना नई बारादरी की पुलिस ने दुबई में रह रहे व्यक्ति की शिकायत पर उसके भांजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को दी शिकायत में लद्देवाली के खैहरा एनक्लेव के निवासी प्रदीप नैय्यर ने बताया कि वह पिछले काफी समय से दुबई में रह रहा हैं। करीब 11 साल पहले उन्हें भांजे गगनदीप खोंसला के जरिए एक ​​​​​प्रॉपर्टी के बारे में पता चला था। आरोपी गगनदीप ने उन्हें फोटो वीडियो भी दिखाए थे। प्रदीप ने आरोप लगाया कि दुबई से उसने कुछ ​​​​​प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कई बार में करीब 3 करोड़ रुपए गगनदीप को दिए थे। पैसे लेने के बाद गगनदीप ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ना तो गगन ने पैसे वापस किए और ना ही ​​​​​प्रॉपर्टी खरीद कर दी।

जब प्रदीप भारत लौटे तो उन्होंने उक्त पैसे का हिसाब मांगा। गगन के पास उक्त पैसा का कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। साथ ही मामा को अपने घर भी निकाल दिया। हालांकि जांच के दौरान प्रदीप पुलिस को 1.23 करोड़ रुपए के दस्तावेज ही दिखा पाया है। जिसके चलते पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रीत नगर के रहने वाले गगनदीप खोसला के खिलाफ 1.23 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने कमिश्नर पुलिस को शिकायत दी गई थी। उक्त शिकायत की जांच सिटी पुलिस के एंटी फ्रॉड विंग को दी गई थी। मामले में लंबी जांच के बाद थाना नई बारादरी में केस दर्ज कर वाया गया। पुलिस का कहना है कि वह गगनदीप को पहले पुलिस नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here