Home Haryana नहर से व्यक्ति का श+व बरामद, रस्सी से बंधे मिले पैर

नहर से व्यक्ति का श+व बरामद, रस्सी से बंधे मिले पैर

0

पानीपतः हरियाणा के पानीपत से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को पानी के ऊपर देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का पता लगा। मौके पर शव की पहचान की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद शव को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। जानकारी देते हुए मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की उम्र करीब 40-45 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर क्रीम कुर्ता पहना हुआ है।

बायां हाथ कोहनी से नीचे कटा हुआ है। दाहिने हाथ में लाल धागा डाला हुआ है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि व्यक्ति की हत्या की गई है। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, आठ मरला चौकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसकी फोटो भेज कर प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं, जिला पुलिस के अलावा पड़ोसी जिलों से भी इसके लिए संपर्क साधा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि किस थाने में इस तरह के हुलिया के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here