Home Punjab>Ludhiana लुधियाना : चौंकी रामगढ़ का मुंशी 1,15,000 की रिश्वत के मामले मे गिरफ्तार, देखे वीडियो  

लुधियाना : चौंकी रामगढ़ का मुंशी 1,15,000 की रिश्वत के मामले मे गिरफ्तार, देखे वीडियो  

0

लुधियाना : विजिलेंस की टीम ने कमिशनरेट के अधीन पड़ती पुलिस चौकी रामगढ़ में मुख्य मुंशी के तौर पर तैनात हवलदार सुखदेव सिंह को दो किश्तों में 1,15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया उपरोक्त पुलिस मुलाज़ीम को जनकपुरी, लुधियाना शहर के निवासी कपिल ओबरॉय की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 

शिकायत की पड़ताल के दौरान पता लगा कि मुलजिम हवलदार सुखदेव सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मिल कर शिकायतकर्ता के चाचा स्क्रैप डीलर कैलाश गर्ग को पुलिस चौकी रामगढ़ में लेकर आया। 

जहा चोरी का स्क्रैप समान खरीदने के बहाने उसे धमकी देकर पीड़ित के लड़के दीपक गर्ग से 65,000 और 50,000 रुपए की दो किश्तों में 1,15,000 रुपए की रिश्वत की रकम ज़बरदस्ती लेकर स्क्रैप डीलर कैलाश गर्ग को बिना किसी कानूनी कार्यवाही किये छोड़ दिया।

पड़ताल के दौरान यह भी पाया गया है कि रिहाल नाम के एक व्यक्ति के रिश्तेदार सोबू ने उपरोक्त कैलाश गर्ग को चोरी स्क्रैप का समान बेचा था और इस स्क्रैप बेच कर सोबू ने उससे 2,82,000 रुपए की रकम प्राप्त की थी।

रिकार्डिंगों के अनुसार उक्त हवलदार सुखदेव सिंह ने भी सोबू के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही न करने के बहाने रिहाल से 5 लाख रुपए की रिश्वत की माँग की थी, जिसने डीलर कैलाश गर्ग को चोरी का स्क्रैप बेच कर 2,82,000 रुपए लिए थे। 

जांच के दौरान उक्त मुलाज़ीम सुखदेव सिंह पर रिश्वत की रकम मांगने और स्वीकार करने के दोष साबित हो गए हैं और दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले मे पुलिस चौकी रामगढ़ के इंचार्ज ए.एस.आई. बरिन्दरजीत सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here