Home Punjab>Amritsar जालंधरः चीनी मिल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधरः चीनी मिल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चीनी मिल में भीषण आग लग गई। आग लगने से कर्मियों और इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में मिल के मालिक को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में आसमान में धुएं का काला गुब्बार होने से आसमान काला हो गया। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लगी थी। हादसे में सामान बुरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here