Home Health फगवाड़ा : चोरों ने जनरल स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

फगवाड़ा : चोरों ने जनरल स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा/राजेश : पुलिस की ओर से किए गए सख्त सुरक्षित प्रबंधों के बावजूद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। शहर में चोरों के हौंसले इस तरह बढ़ गए हैं कि चोरों ने इस बार बस स्टैंड के कुछ ही दूरी पर स्थित एक जनरल स्टोर को अपना निशाना बनाया।

चोरों ने स्टोर से हजारों रुपए की नगदी और दुकान के अंदर पड़ा सामान लेकर रफू चक्कर हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान मालिक हनी ने बताया कि उनकी दुकान बस स्टैंड के साथ माल गोदाम रोड पर है।

जब वह अपनी दुकान पर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान के पीछे के रास्ते से दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here