Home Punjab>Moga पंजाबः बड़ी वारदात को पुलिस ने किया नाकाम, फ़ॉर्च्यूनर और वरना कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः बड़ी वारदात को पुलिस ने किया नाकाम, फ़ॉर्च्यूनर और वरना कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

मोगाः पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात को होने से नाकाम किया है। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से  2 आरोपियों पर अलग अलग धाराओं के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि जांच में पता चला है कि सभी आरोपी बंबीहा गैंग से संबंधित है। इनमे 4 आरोपी मोगा के ही रहने वाले है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन आरोपियों के पास से 3 पिस्टल 30 बोर एक देसी कट्टा 315 बोर 5 जिंदा कारतूस और दो कारे जिनमे एक फ़ॉर्च्यूनर और एक वरना कार भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिस्टल मध्य प्रदेश से लेकर आए थे और गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने छापेमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here