Home Mohali पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर रिश्ते हुए तार-तार, वीडियो वायरल

पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर रिश्ते हुए तार-तार, वीडियो वायरल

0

फिरोजपुरः जिले में रिश्ते तार-तार होने का मामला सामने आया है। दरअसल, आज के समय में रिश्तें इस कदर फीके पड़ते जा रहे हैं कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर खूनी जंग हो रही है। ऐसा ही एक मामला गांव भाने वाला से सामने आया है, जिसकी वायरल वीडियो बयां कर रही है कि पिता की मौत के बाद कैसे पोते ने जमीन पर कब्जा कर लिया और जमीन पर अब मात्रेयी दादी अपना हक जमाने की कोशिश कर रही है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

ऐसे में दोनो पार्टियां एक दूसरे की खून की प्यासी हो गई है। दरअसल, दोनों पार्टियों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए जमीन पर अपना हक जताया है। लेकिन इस बात का इंसाफ कौन करेगा यह समय आने पर बता पाएंगा। दरअसल, इन दोनों के झगड़े ने यह बात तो साफ कर दी है कि आज के दौर में रिश्तों से ज्यादा पैसा और जमीन को ज्यादा जरूरी समझा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here