Home Punjab>Ludhiana पंजाब: बीडीपीओ 30,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार ,देखे वीडियो

पंजाब: बीडीपीओ 30,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार ,देखे वीडियो

0

लुधियाना : विजिलेंस की टीम ने जिले के पक्खोवाल के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) गुरमुख सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त पंचायत अधिकारी को ब्लॉक पक्खोवाल, लुधियाना में तैनात पंचायत सचिव परमजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी उक्त कार्यालय में कार्यरत तीन अन्य पंचायत सचिवों के साथ उनका वेतन जारी करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। उसने 30 हजार रुपये जुटाए, लेकिन रिश्वत नहीं देना चाहते थे।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करे।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी बीडीपीओ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here