Home Punjab>Rupnagar पंजाबः माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौ+त, देखें वीडियो

0

नवांशहरः बैसाखी के मौके पर आज कीरतपुर साहिब में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, वैसाखी के मौके पर नवांशहर के गांव शेखुपुरा से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर संगत गुरू साहिब के चरणों में नतमस्तक होनी आई थी। इस दौरान संगत से भरी ट्रैक्टर ट्राली मनाली चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर ब्रेक फेल हो जाने से ट्रैक्टर मार्ग के साथ बनी ड्रेन से जा टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर ट्राली के आगे के दोनों टायर अलग हो गए और हादसे में एक युवक ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गया।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं वैसाखी के पर्व पर आई संगत में मातम का माहौल छा गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मी ने बताया कि हिमाचल रोड नेशनल हाईवे की ओर एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। ट्रैक्टर ट्राली ओवर स्पीड होने के कारण चालक से गाड़ी का सतुंलन खो गया। जिसके बाद वह ट्रैक्टर ट्राली एक वर्कशॉप से जाकर टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here