Home Himachal>Una ऊनाः जिला में अवैध शराब पर पुलिस ने की कार्रवाई

ऊनाः जिला में अवैध शराब पर पुलिस ने की कार्रवाई

0
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की। इसमें अम्ब के दो और गगरेट का एक शराब तस्कर काबू किया गया है। अम्ब पुलिस ने भैरा गांव से सुभाष खन्ना पुत्र राजा राम से 10 बोतलें, अम्ब पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए दियाड़ा गांव में गुरवचन सिंह पुत्र बिहारी सिंह से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की। वहीं गगरेट पुलिस ने लोहारली गांव में अवतार सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी बढेड़ा राजपूतां से देसी शराब की 6 बोतलें जब्त की। पुलिस ने इन तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here