Home Himachal>Una ऊना पुलिस ने 188 वाहनों के चालान काटे

ऊना पुलिस ने 188 वाहनों के चालान काटे

0
ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिला के विभिन्न स्थलों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 188 वाहनों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 65,900 रू प्राप्त हुए हैं। खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले 9 लोगों से पुलिस ने 900 रू भी वसूले हैं। जबकि अवैध खनन करने वाले तीन वाहनों के भी पुलिस ने चालान काटे हैं। तीनों वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान भरते हुए 45 हजार रूपए जुर्माना भर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here