Home Punjab>Ludhiana पंजाबः कुछ घंटे में सुलझा बेअदबी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः कुछ घंटे में सुलझा बेअदबी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियाना : गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बीते दिन काबू कर लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। संगत के सहयोग से उसे पकड़ा गया है। लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए छावनी मोहल्ला से शांतिपूर्ण माहौल के चलते उक्त आरोपी को थाना पहुंचाया। आरोपी को पकड़ ले जाते पुलिस की वीडियो भी सामने आई है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

बीते दिन बैसाखी का पर्व होने के कारण गुरुद्वारा साहब में लंगर आयोजित किया गया था। संगत के वेश में शरारती व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हो गया था। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई। लोगों के मुताबिक युवक किसी नशे में लग रहा था। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है। ACP आर्कषी जैन ने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (बोहड़ वाला) छावनी मोहल्ला में ये बेअदबी की घटना सामने आई है।

उन्होंने कहा कि जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश था वहां आरोपी ने वस्त्र खींच कर महाराज को स्वरूप को नीचे गिरा दिया था। मौके पर ही लोगों ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 15 में IPC की धारा 295-A के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान अभी नहीं हुई। जैसे ही आरोपी के बारे कुछ पता चलता है तो FIR में जोड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here