Home Punjab>Ludhiana पंजाबः दिलरोज की मौ+त के मामले में कोर्ट में सुनवाई से पहले पिता का आया बयान, देखें वीडियो

पंजाबः दिलरोज की मौ+त के मामले में कोर्ट में सुनवाई से पहले पिता का आया बयान, देखें वीडियो

0

लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से बच्ची दिलरोज को स्कूटी पर अगवा करके सलेम टाबरी हुसैनपुरा के निकट एल्डिको एस्टेट के पास सड़क के किनारे एक सुनसान जगह पर ज़मीन खोदकर जिंदा दफना दिया था,जिससे दम घुटने से मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई थी। ढाई साल की दिलरोज बच्ची की 28 नवंबर 2021 को हत्या की गई थी। वहीं इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। दो दिन पहले सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत द्वारा आज (सोमवार को) 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को दोषी करार दिया गया। आज इस मामले में सुनवाई होनी है। दरअसल, नीलम ने अपने पड़ोसी पुलिस कर्मी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की हत्या की थी। वहीं आज कोर्ट में सुनवाई से पहले मृतिका बच्ची के पिता का बयान सामने आया है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

बच्ची के पिता ने कहा कि 28 नवंबर को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि इस मामले में दुनियां की अरदास को भगवान ने कबूल किया और कोर्ट ने इस मामले में हत्या करने वाली महिला को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह दोषी महिला को फांसी की सजा दिलवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बच्ची को कभी नहीं भूल सकते, आज भी वह बच्ची को याद करके रोते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वह जब भी अपने बेटे के लिए कोई चीज लेकर आते है तो वह बेटी के लिए लेकर रखते है। पिता ने लोगों से अपील की है कि आज के समय में किसी पर भी कोई विश्वास ना करे।

उन्होंने कहा कि दोषी महिला 30 साल से उनके पड़ोस में रह रही थी। उन्होंने कहा कि वह कंजक पूजन के समय में फूलों से बच्ची का स्वागत करती और उसे अपने घर में ले जाती। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता था कि दोषी महिला के दिल में क्या चल रहा था। उन्होंने कहा कि आज उसी कंजक को महिला ने मार दिया, जिसकी वह पूजा करती थी। बच्ची के पिता ने कहा कि आज भी देश-विदेश से उन्हें इंसाफ को लेकर फोन आ रहे है और लोग पूछ रहे है कि केस का क्या बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here