Home Punjab>Ludhiana पंजाबः मोबाइल छीनने आया लुटेरा काबू, लोगों ने जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

पंजाबः मोबाइल छीनने आया लुटेरा काबू, लोगों ने जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

0

लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में मोबाइल फोन छीनने आए स्नैचर को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने स्नेचर को बांधकर उसकी जमकर छित्तर परेड की। इस मामले को लेकर जब युवक से बातचीत की गई तो उसने बताया कि कल इसी युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। वारदात के दौरान इस युवक के साथ दो अन्य युवक भी थे, जिनके पास तेजधार हथियार भी थे।

युवक ने कहाकि आज ये फिर से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने आए तो लोगों की मदद से इसे मौके पर काबू कर लिया गया। लोगों ने स्नेचर की रस्सियों से बांधकर जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्नेचर को काबू करके थाने ले गई। वहीं इस मामले को लेकर जब स्नेचर से बात की गई तो उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here