Home Himachal>Baddi पंजाबी नौजवान की विदेश में हुई मौ+त, 1 माह पहले स्टडी करने गया था 23 वर्षीय गुरसाहब

पंजाबी नौजवान की विदेश में हुई मौ+त, 1 माह पहले स्टडी करने गया था 23 वर्षीय गुरसाहब

0

अमृतसरः पंजाबी युवकों की कनाडा में मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अमृतसर से कनाडा में नौजवान की सड़क हादसे में मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। जहां मजीठा हलके के 23 वर्षीय नौजवान की कनाडा के सरी शहर सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरसाहब सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 1 माह पहले 13 मार्च 2024 को गुरसाहब कनाडा के सरी में पढ़ाई करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि गुरसाहब कॉलेज से पैदल घर जा रहा था कि 3 ओवर स्पीड गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान गुरसाहब भी इन गाड़ियों की चपेट में आ गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरसाहब सिंह के परिजनों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव लाने के लिए उन्हें जल्द कनाडा का वीजा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here