Home Haryana बड़ी खबरः दिनदहाड़े चली गोलियां, एक की मौ+त, दूसरा गंभीर घायल 

बड़ी खबरः दिनदहाड़े चली गोलियां, एक की मौ+त, दूसरा गंभीर घायल 

0

रोहतकः हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महम के भिवानी स्टैंड पर आज दिनदहाड़े बदमाशों ने 2 लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बल्लू की गंभीर हालत को देखते हुए PGI भेज दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मृतक की पहचान निंदाना गांव निवासी वजीर के रूप में हुई है। किशनगढ़ गांव का बल्लू गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वजीर का बेटा अशोक डीसी गैंग का सदस्य है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में वजीर की हत्या की गई है। पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसर, बल्लू व वजीर महम स्थित भिवानी स्टैंड पर दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर करीब 2 युवक आए। उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली बल्लू को जा लगी। वजीर पर कई गोलियां बरसाई गईं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वजीर को मृत घोषित कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here