Home Punjab>Amritsar जालंधरः नशे के लिए युवक ने भाई की रिवाल्वर रखी गिरवी, जांच में हुआ खुलासा

जालंधरः नशे के लिए युवक ने भाई की रिवाल्वर रखी गिरवी, जांच में हुआ खुलासा

0

जालंधर, ENS: नशे के आदी युवक ने नशीला पदार्थ खरीदने के लिए अपने मौसेरे भाई की रिवाल्वर चुराकर उसे गिरवी रख दिया। मामले की सूचना मिलने पर थाना सात की पुलिस ने कुर्ला सेंटर निवासी जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी माडल टाउन हरजिंदर सिंह के मुताबिक फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले कारोबारी प्रितपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि 3 दिन पहले थाना 7 की पुलिस उसके घर पहुंची थी ताकि वह सरकारी आदेश के मुताबिक अपनी पिस्तौल थाने में जमा करवा सके। पिस्तौल निकालने के लिए उसने अलमारी का लॉकर खोला तो बैग में रखी 32 बोर की रिवाल्वर और 3 कारतूस गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।

जांच में पता चला कि कारोबारी की पिस्तौल उसके मौसेरे भाई जगजीत सिंह ने चोरी की थी। जगजीत नशे का आदी था और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की रिवाल्वर आबादपुरा के एक युवक के पास गिरवी रखी थी। जब यह मामला आंबादपुरा के एक प्रभावशाली व्यक्ति के सामने आया तो वह चोरी की रिवाल्वर साथ ले गया और थाना छह में जमा करवा दी। जैसे ही यह खबर थाना सात की पुलिस को मिली तो पुलिस ने जगजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि फिलहाल मामला जांच का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here