Home Punjab>Malout पत्नी को गैर मर्द के साथ देखकर पति ने बेसबॉल से की पिटाई, वीडियो वायरल 

पत्नी को गैर मर्द के साथ देखकर पति ने बेसबॉल से की पिटाई, वीडियो वायरल 

0

पंचकूला: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक पति अपनी पत्नी को गाड़ी से उतार कर बेसबॉल से जमकर पिटाई करता नजर आ रहा है। उस समय पत्नी के साथ एक और शख्स भी गाड़ी में मौजूद था।  

पुलिस ने बेसबॉल के डंडे से हमला करने वाले पति को गिरफ्तार कर आज पंचकूला कोर्ट में पेश कर दिया है। सेक्टर 25 के चौकी इंचार्ज अभिषेक राणा ने बताया कि माननीय हितेश गर्ग की कोर्ट ने आरोपी को अम्बाला जेल भेज दिया है।  पीड़ित महिला ने मीडिया से को बताया कि वह जींद की रहने वाली है।   उसकी शादी पंचकूला शादी हुई थी और दो बच्चे भी हैं। 

शादी के बाद महिला का पति उसे परेशान करता था। इस मामले मे जींद कोर्ट मे करीब 2 सालों से केस भी चल रहा है। वह एक दूसरे से अलग रहते हैं। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति के पास अलग अलग सरकारी दफ्तरों के नकली आई कार्ड हैं। जिसमें पुलिस , हेल्थ डिपार्टमेंट और इनकम टैक्स के आई कार्ड हैं। 

 वह जब उसके साथ बाहर जाता था, तो पुलिस के आई कार्डों को टोल प्लाजा पर इस्तमाल करता था। जिसकी उसने सीएम विंडो पर शिकायत दी हुई है। पीड़ित महिला ने अपनी पति पर यह भी आरोप लगाया कि वह सरकारी नौकरियों लगवाने का झांसा देकर लोगो से ठगिया भी करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here