Home Punjab>Rupnagar पंजाबः फर्नीचर हाउस में लगी आग, चपेट में आने से मालिक और माता घायल, देखें वीडियो

पंजाबः फर्नीचर हाउस में लगी आग, चपेट में आने से मालिक और माता घायल, देखें वीडियो

0

बटाला : श्री हरगोबिंदपुर साहिब अमृतसर रोड के पास एचडीएफसी बैंक विश्वकर्मा फर्नीचर हाउस में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण विश्वकर्मा फर्नीचर हाउस में 3 मंजिला इमारत में आग लग गई। एसएचओ मंतेज सिंह द्वारा एक पुलिस पार्टी मौके पर भेजी गई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

इस आग में फर्नीचर हाउस के मालिक हरदीप सिंह और मां मनजिंदर कौर आग की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर भेजा गया है। सूचना मिलते ही 30 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड बटाला से 2 गाड़ियां पहुंच गईं, लेकिन इससे पहले ही लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

श्री हरगोबिंदपुर साहिब में नगर परिषद के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है। जिस कारण इससे पहले भी कई बार नुकसान हो चुका है। शहरवासियों और आसपास के गांवों के लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि श्री हरगोबिंदपुर साहिब नगर परिषद को एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी दी जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here