Home Chandigarh पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

0

चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं लुधियाना की अदिति (तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल शिमलापुरी) ने 100 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है।  जबकि दूसरे नंबर पर लुधियाना की अलिशा और तीसरे नंबर पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रही। पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in और indiaresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। हालांकि, स्कोरकार्ड 19 अप्रैल को उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://pseb.ac.in/ के जरिए भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। यह स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी फाइनल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके चेक कर सकते हैं। पीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 2,97,048 से अधिक छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे। इसके लिए 3,808 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

PSEB 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in, indiaresults.com पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 10th Result 2024 लिखा हो।
अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
आपका PSEB 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here