Home Entertainment ED का एक्शन, राज कुंद्रा की करोड़ों की प्रॉपर्टी की जब्त

ED का एक्शन, राज कुंद्रा की करोड़ों की प्रॉपर्टी की जब्त

0

मुंबई : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे है। कपल की मुश्किलें फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल ईडी ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।  बता दें कि ईडी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 97 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।

वहीं शिल्पा के बिजनेस मैन पति राज कुंद्रा के खिलाफ एडल्ट फिल्मों के निर्माण और प्रसार के संबंध में कार्रवाई करते हुए ईडी ने कहा कि लगभग 97.79 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुंद्रा दंपति की है और यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2022 के तहत की गई है।

इनमें उपनगरीय मुंबई के पॉश जुहू इलाके में एक आवासीय फ्लैट शामिल है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है, साथ ही पुणे में एक बंगला और कुंद्रा के इक्विटी शेयर भी शामिल है। जिन संपत्तियों/शेयरों को कुर्क किया गया है, उनके व्यक्तिगत मूल्यांकन का खुलासा ईडी द्वारा नहीं किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here