Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौ’त, देखें वीडियो

0

माता-पिता का इकलौता बेटा था

तरनतारन : सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत होने का मामला सामने आया है। माता-पिता के 17 वर्षीय इकलौते बेटे जगमीत सिंह की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगमीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गांव एमा कलां के तौर पर हुई है। जगमीत सिंह 11वीं कक्षा का छात्र था। आज सुबह स्कूल जाते समय जगमीत  हादसे का शिकार हो गया।

रिश्तेदारों के अनुसार जगमीत सिंह जब आज सुबह मोटरसाइकिल सवार होकर स्कूल जा रहा था, इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कैसे हुआ इस बारे अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरने के कारण जगमीत सिंह के सिर में गहरी चोट आई। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जगमीत मां-बाप का इकलौता बेटा था, इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here