Home Punjab>Malout तालाब में नहाने गए 5 दोस्त डूबे, 2 की मौ+त, देखें वीडियो

तालाब में नहाने गए 5 दोस्त डूबे, 2 की मौ+त, देखें वीडियो

0

पंचकूलाः मोरनी के समीप जंगल में स्थित तालाब में नहाने गए 5 दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक युवक को उसके दोस्तों ने बचा लिया। सूचना पाकर चंडीमंदिर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। अंधेरा होने के कारण शवों को वीरवार को सुबह निकाला जाएगा। मृतकों की पहचान इरफान (18) मनीमाजरा चंडीगढ़ और प्रिंस (18) रामगढ़ पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजय मनीमाजरा निवासी ने बताया कि वह अपने चार दोस्त अमन, इरफान, प्रिंस और गांधी के साथ बुधवार मोरनी स्थित निजी होटल से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में बने तालाब में नहाने के लिए गए थे। वहीं पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

अजय ने बताया कि इरफान, प्रिंस और अमन नहाने के बाद तालाब के किनारे पर खड़े थे। अचानक पैर फिसलने के बाद तीनों तालाब में गिर गए। अजय और गांधी ने तुरंत अमन को बाहर निकाल लिया। लेकिन पानी अधिक होने के कारण वे इरफान और प्रिंस को बाहर नहीं निकाल पाए। जंगल में मोबाइल फोन का नेटवर्क न होने के कारण युवक जंगल से बाहर आए और चंडीमंदिर थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही चंडीमंदिर थाना एसएचओ पृथ्वी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इरफान अपने मामा की केमिस्ट की दुकान मनीमाजरा में काम करता था। आज सुबह शवों को बाहर निकाला गया। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई रविंदर राणा ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्डम करवाकर शव परिवार को सौप दिये जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here