Home Punjab>Amritsar जालंधरः महिला का आरोप, सास ने पिलाई जहरीली वस्तु, बिगड़ी हालत, देखें Live

जालंधरः महिला का आरोप, सास ने पिलाई जहरीली वस्तु, बिगड़ी हालत, देखें Live

0

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला को जहरीली वस्तु पिलाने के सास पर आरोप लगे है। इस घटना में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि पूजा की एक साल पहले जंडियाला के पंढौरी में शादी हुई थी। जहां उनका अक्सर घरेलु विवाद रहता था। परिवार का आरोप है कि आज उसकी सास ने उसे जहरीली वस्तु पिला दी, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए है, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित महिला का पति मीडिया के सामने आया है। जिसका नाम जसपाल सिंह है और वह पुलिस कांस्टेबल मोहाली में तैनात है। जसपाल का आरोप है कि पत्नी उसे परिवार के साथ ना रहने के लिए अक्सर कहती रहती है। जसपाल ने कहा कि पत्नी और मां दोनों की आपस में काफी समय ने नहीं बन रही। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 12 बजे उसकी पत्नी ने खुद फरनैल पी थी और अंदर से दरवाजा बंद कर उन्हें बाहर कर दिया था। जिसके बाद जसपाल ने कहा कि उसने दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला। 

वहीं इस मामले को लेकर एसएमओ गीता का बयान सामने आया है। एसएमओ ने बताया कि उनके पास गंभीर हालत में महिला इमरजेंसी में आई थी। जिसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली थी। डॉक्टर ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर ने कहा कि घरेलू झगड़े का मामला है, इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here