Himachalकैंटर से टकराई कार पांच घायल, दो पीजीआई रैफर

कैंटर से टकराई कार पांच घायल, दो पीजीआई रैफर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: जिला मुख्यालय स्थित चौक पर देर रात हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।घायलों में से दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

यह हादसा कचहरी चौक पर कैंटर के डीजल टैंक से अम्ब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या (एचपी 72-3901) टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तेज धमाका हुआ। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार सवार घायलों को बाहर निकाला।

घायलों की पहचान गांव धुसाड़ा निवासी अशरफ मोहम्मद, उनकी पत्नी बसा बीबी, नेक मोहम्मद, उनकी पत्नी चांगी बीबी और जनैव मोहम्मद के रूप में हुई है। इनमें अशरफ और बसा बीबी की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया।

वहीं कैंटर चालक संजय निवासी देहरा ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे वह मैहतपुर की ओर से कचहरी चौक पर पहुंचा, तभी अम्ब से आ रही कार तेज रफ्तार में आकर उसके कैंटर के डीजल टैंक से टकरा गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू करवाया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...